श्री कालिका माता नवरात्री मेला बीती रात भजनों से हुआ सराबोर

रतलाम 24 सितम्बर । नगर निगम द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के दूसरे दिन स्थानीय भजन गाय दीपक बाथरा ने निगम के सांस्कृतिक मंच से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पुरे मेला प्रांगण को धर्ममयी कर दिया।
आयोजित भजन संध्या की शुरूआत कलाकारों ने भगवान श्री गणेश वंदना मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे से की इसके बाद स्थानीय भजन गायक ने वीर हनुमाना अति बलवाना, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, झूठी दुनिया से मन को हटा ले ध्यान मैया जी के चरणों में लगा ले, दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना, शिव तांडव स्त्रोत, तीन बाण के धारी तीनो बाण चलाओ ना, कीर्तन की है रात आज थाणे आणों है जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं साथी भजन गायकों ने भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। प्रारंभ में कलाकारो का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया गया।

Play sound