मन में अगर दृढ़ संकल्प हो तो हर कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होती है-विधायक दिलीप मकवाना

रतलाम । कोई भी अच्छे कार्य की शुरुआत विघ्न और संघर्ष के साथ होती है लेकिन अगर मन में दृढ़ संकल्प हो तो जटिल से जटिल कार्य मैं भी सफलता जरुर प्राप्त होती है उक्त विचार रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना जी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र द्वारा रतलाम के अंतर्गत डोसी नगर रतलाम में स्थित गौरव पैलेस कॉलोनी( पुराने आर. टी .ओ. ऑफिस के )पास भाग्योदय भवन के भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए आपने कहा कि मैं सदा समय प्रति समय ईश्वरीय सेवा के कार्य में तत्पर रहूंगा।
समारोह की विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती विनीता लोड़ा जी ने कहा कि मैं बेतूल में संस्था के संपर्क में आई और बाल संप्रेक्षण गृह में शिविर आयोजित किया जिससे अपराधी बच्चों के व्यवहार में बहुत अच्छा परिवर्तन हुआ। और एक सुखद सोच उनके जीवन में उत्पन्न हुई। बहुत खुश हूं यहां आकर मेरे मन को भी आत्मिक शांति मिली भूमि पूजन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सदा सहयोगी रहूंगी। रोटरी क्लब रतलाम के सेंट्रल प्रेसिडेंट मनीष तलेरा जी ने कहां की मैं 30 वर्ष पूर्व संस्था के संपर्क में आया था आज पुन: निमंत्रण मिलने पर इस प्रांगण में मुझे सुखद अनुभव हुआ है। मैं सदा सेवा कार्य में सहयोगी रहूंगा। इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी आशा दीदी ओम शांति भवन जोन मुख्यालय इंदौर ने कहा कि सब के सहयोग से सुखमय संसार के लिए, समय, संकल्प, स्वास, सहयोग एवं समर्पण में हम सबको सहयोगी बनना है।
वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार प्रकाश भाई महू ने कहा कि शांति की तलाश में बाहर भटकने के बजाय अपने अंतर्मन को आलोकित करें तो शांति हमारा स्वरूप बन जाएगा।
विशिष्ट अतिथि इंदौर की श्रीनगर सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी ने कहा कि सब के सहयोग से ही कोई भी कार्य सफल होता है।
खजराना गणेश मंदिर के प्रमुख पुजारी श्री अशोक भट्ट ने कहा कि मेरा संपूर्ण परिवार ही इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सदा ही सहयोगी रहा है और रहेगा। जोनल ऑफिस इंदौर से पधारी ब्रह्माकुमारी रेवती दीदी ने कहा कि भाग्योदय भवन में आकर के सभी के भाग्य का उदय होगा।
इंदौर के ही खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी श्री धर्मेंद्र भट्ट ने कहा कि मैं सदा ही भोलेनाथ शिव बाबा की सेवा में तत्पर था, हूं, और रहूंगा यह मेरी दृढ़ प्रतिज्ञा है।
रतलाम सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि सर्व के शुभ संकल्पों और सहयोग से भाग्योदय भवन के भूमि पूजन का कार्य सफल हुआ है ।और भविष्य में भी सभी के तन, मन, धन के सहयोग से अति शीघ्र कार्य संपन्न होगा।
इस अवसर पर ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, एवं राजस्थान की जोनल इंचार्ज ब्रह्माकुमारी आरती दीदी जी ने कहा कि भाग्योदय भवन के भूमि पूजन के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं एवं सभा में उपस्थित सभी भाई बहनों को कोटि कोटि बधाई हो। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता महेंद्र शर्मा, बीके हरीश मिरचंदानी, बीके ललित भाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । अतिथियों का स्वागत बीके नंदिनी दीदी, बीके नीलम बहन, पूजा एवं आरती बहन ने तिलक , पुष्पगुच्छ बेज लगाकर किया। स्वागत नृत्य कुमारी श्रीम व्यास ने किया। स्वागत संबोधन बीके भारत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर समारोह में जयपुर, भोपाल ,इंदौर, महू , बडऩगर एवं झालरापाटन राजस्थान से बड़ी संख्या में बीके सुनीता, पुनीता, अनीता , शीतल, बीके कृष्णा पाटीदार, बीके राजू भाई एवं सेवा केंद्र के अनेकानेक भाई बहनों एवं आमंत्रित अतिथियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया प्रोग्राम में उपस्थित थे भूपेंद्र सिंह देवड़ा, जीवन दास बैरागी, कमलेश श्रीवास्तव, मोहन भाटी, कृष्ण कुमार चौहान, हरीश नेनानी, जितेंद्र राठौड़, महेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र राठौड़, श्वेता सोनी ,धर्मा कोठारी, राधा राठौर ,सरोज मोडिय़ा, मीनल, बसंती ठाकुर, अतिथि गण नवीन व्यास जी, चंद्र सिंह राठौड़, रमेश चंद्र साकला, के.के व्यास, प्रकाश व्यास, जुझार सिंह भाटी, जेठानंद भांभानी, राहुल धूलेकर, संजय दवे, विनोद वर्मा, सुजीत फरनविस इत्यादि सहित बड़ी संख्या में लगभग 500 भाई बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन इंदौर के भ्राता राकेश बमोरिय ने किया आभार राजेश मोडिया जी ने व्यक्त किया।