रतलाम। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक के सानिध्य में सोमनाथ मंदिर पैलेस रोड पर बसंतोत्सव मनाया गया। केसरिया बसंती रंग में आई सभी ने खूब भजन नृत्य और गीत गाये सर्व ब्राह्मण प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर संध्या उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। जिसमें वैलेंटाइन डे को मित्रता दिवस के रुप में मनाया जाए इस पर चर्चा हुई पश्चात मित्रता दिवस मनाया सभी ने एक दूसरे को सूत्र बांधे एवं सुहाग सामग्री एक दूसरे को दी। अंत में पुलवामा में शहीद हुए भाइयों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा व्यास, कोशल्या त्रिवेदी, नमिता शुक्ला, विष्णु बाला शर्मा, आरती त्रिवेदी,राधा जोशी, माधुरी शर्मा, राधा शर्मा, प्रतिभा शाह, सरोज शर्मा, शारदा पाठक, मोना शर्मा ,सोनल पाठक ,इंदु उपाध्याय ,मीना शर्मा, उषा दुबे, सपना दुबे, लक्ष्मी शर्मा , इंदु पाठक , संध्या शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रही।