गौसेवक परिवार द्वारा गौसेवा कर विशेष व्यंजनों का भोग लगाया गया

रतलाम । रतलाम के गौसेवक परिवार द्वारा खेतलपुर स्थित गौशाला में एक अनूठा और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 500 गायों को 56 प्रकार के विशेष व्यंजनों का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में गायों के लिए शादियों के रिसेप्शन की तरह सजावट की गई, और विभिन्न प्रकार के पकवानों के स्टॉल लगाए गए थे। मेन्यू में 56 प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए, जो गायों के लिए एक विशेष भोग के रूप में प्रस्तुत किए गए।

मेन्यू में गुड़ की लाप्सी, इमरती जलेबी और भी बहुत कुछ

गायों के लिए परोसे गए भोजन में 10 प्रकार की मिठाइयों की खास व्यवस्था थी। इनमें , मावे से के पेडे, सीके हुए पेड़े, घेवर,फ़िनी,मोतीचूर के लड्डू, पेड़ा, और आगरे के पैठे जैसी मिठाइयाँ प्रमुख थीं। इसके अलावा, सेब, अनार, केला, पपीता, और पाइनएप्पल सहित 15 प्रकार के ताजे फलों का भी भोग लगाया गया।

ड्राईफ्रूट्स और पशु आहार

गायों के पोषण को ध्यान में रखते हुए दाख, तिल, परमल, मखाने, और गुड़ जैसे 20 – 25 प्रकार के ड्राईफ्रूट्स शामिल किए गए। इसके साथ ही, खली, कपास्या खल, मूंगफली खल, खोपरा खल, तिल्ली खल जैसे 7 प्रकार के पशु आहार और कई प्रकार की सब्जियाँ भी गायों के लिए भोग में रखी गईं। इस आयोजन में करीब 8 क्विंटल सामग्री का उपयोग किया गया।ओर 4 गाड़ी हरा चारा डाला गया। आयोजकों ने बताया कि गौ सेवा को समर्पित यह आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि समाज में इस प्रकार की सेवा का महत्व और बढ़े।रतलाम के गौसेवक परिवार द्वारा खेतलपुर स्थित गौशाला में एक अनूठा और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 500 गायों को 56 प्रकार के विशेष व्यंजनों का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में गायों के लिए शादियों के रिसेप्शन की तरह सजावट की गई, और विभिन्न प्रकार के पकवानों के स्टॉल लगाए गए थे। मेन्यू में 56 प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए, जो गायों के लिए एक विशेष भोग के रूप में प्रस्तुत किए गए।

मेन्यू में गुड़ की लाप्सी, इमरती जलेबी और भी बहुत कुछ

गायों के लिए परोसे गए भोजन में 10 प्रकार की मिठाइयों की खास व्यवस्था थी। इनमें , मावे से के पेडे, सीके हुए पेड़े, घेवर,फ़िनी,मोतीचूर के लड्डू, पेड़ा, और आगरे के पैठे जैसी मिठाइयाँ प्रमुख थीं। इसके अलावा, सेब, अनार, केला, पपीता, और पाइनएप्पल सहित 15 प्रकार के ताजे फलों का भी भोग लगाया गया।

ड्राईफ्रूट्स और पशु आहार

गायों के पोषण को ध्यान में रखते हुए दाख, तिल, परमल, मखाने, और गुड़ जैसे 20 – 25 प्रकार के ड्राईफ्रूट्स शामिल किए गए। इसके साथ ही, खली, कपास्या खल, मूंगफली खल, खोपरा खल, तिल्ली खल जैसे 7 प्रकार के पशु आहार और कई प्रकार की सब्जियाँ भी गायों के लिए भोग में रखी गईं। इस आयोजन में करीब 8 क्विंटल सामग्री का उपयोग किया गया।ओर 4 गाड़ी हरा चारा डाला गया। आयोजकों ने बताया कि गौ सेवा को समर्पित यह आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि समाज में इस प्रकार की सेवा का महत्व और बढ़े।

Play sound