गो वंश हमारी संस्कृति की पहचान है-अभय सुराणा

जावरा (निप्र)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के सदस्यों ने अपने जन्म दिवस को गौ सेवा के रूप में मनाया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक माह जो जीव दया की जा रही है वह निरंतर जारी रहेगी तथा आने वाले समय में इस माह की भांति आगे भी एक से अधिक बार अलग-अलग गौशाला में जाकर सेवा कार्य संपन्न किया जाएगा। तथा सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन गौशालाओं में ही मनाया जाएगा।गौ माता के बारे में बताया कि
“गो वंश हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता की पहचान है।
समिति द्वारा जन्मदिन के अवसर पर गौ सेवा का यह संकल्प अनुकरणीय है। मेरा विश्वास है कि यह परंपरा समाज में जीवदया की प्रेरणा जगाती रहेगी और हम सबको सतत सेवा-पथ पर अग्रसर करेगी।”
कार्यक्रम में सदस्यों ने गौ माता को गोग्रास खिलाकर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पामेचा तथा विवाह वर्षगांठ समिति के संयोजक प्रदीप सेठिया का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। उनका माल्यार्पण कर स्वागत जीवदया समिति के संयोजक अशोक लुक्कड़, सह-संयोजक राजेंद्र कोचर तथा जन्मोत्सव समिति के संयोजक नेमीचंद लोढ़ा ने किया। इस अवसर पर प्रदीप सेठिया ने जीव आहार योजना के लिए अक्टूबर माह के लाभार्थी बनने की घोषणा भी की।
स्वागत भाषण अशोक लुक्कड़ ने दिया, संचालन पुखराज पटवा ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के सचिव राजकुमार हरण ने किया।
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति रही—
पुखराज पटवा, अशोक लक्कड़, नेमीचंद जैन, प्रदीप सेठिया, प्रकाशचंद पामेचा, राजेंद्र कोचर, राजकुमार हरण, अनिल धड़ीवाल, अनिल श्रीश्रीमाल आदि सदस्य गण उपस्थित थे।