न्यायालय परिसर जावरा में नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

लायंस क्लब जावरा की अभिनव पहल सेवा आपके द्वार पर

जावरा (अभय सुराणा) । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन लायंस क्लब जावरा के सहयोग से प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा श्री जंगबहादुर सिंह राजपूत, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री परमानंद चौहान, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री एन.एस. ताहेड, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड जावरा श्री अरूण सिंह अलावा, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्रीमती ऋचा द्विवेदी भुजंग, तुतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्री अंकित भुजंग, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्री दीपक कनेरिया, पंचम न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा सुश्री नेहा सिंह परिहार, षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा सुश्री शिवानी राठौर, लायंस क्लब जावरा की अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट,अभिभाषक संघ जावरा अध्यक्ष श्री जगदीश धाकड की उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश श्री जंगबहादुरसिंह राजपूत द्वारा बताया कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का मुख्य उददेश्य सभी को स्वास्थ्य की प्रति जागरूक करना है। सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहिये, जिससे शरीर में होने वाली बीमारियों के प्रति सजग रहे सके। शिविर में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण, न्यायालयीन कर्मचारी का बीपी, शुगर परीक्षण, रक्त संबंधी परीक्षण व नियमित रूप से कम्प्यूटर पर कार्य करने एवं स्कीन टाइम अधिक होने से नेत्र से देखने की क्षमता कमी व अन्य समस्या आने लगती है जिससे बचने के लिये हमें नियमित रूप से नेत्र परीक्षण करवाना चाहिए। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर दवाईया वितरित की गयी।
अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि संस्था अपने सेवा संकल्प के साथ अग्रसर होकर सेवा आपके द्वार अभियान के माध्यम से कार्य कर रही है उसी तारतम्य में आज का शिविर आयोजित हुआ, क्योंकि आज के समय में कार्य की व्यस्तता में कई अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे है आज कोर्ट से संबंधित सभी साथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,जिसमें लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण से लाभान्वित हुए।
उक्त शिविर में लायंस क्लब के पूर्वाध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक प्रकाश मेहरा, सुजानमल कोचट्टा सचिव भरत सैनी, कोषाध्यक्ष अर्पित चत्तर, लायन पिंकेश मेहरा,लायन सुधीर जैन,लायन सजी वर्गीस, लायन रविन्द्र श्रोत्रिय, लायन संतोष मेडतवाल,सहित न्यायालय स्टॉफ चन्द्रपाल माहौर, नाजिर अमित वर्मा, संजय तनपुरे, देवेन्द्र रामावत, किशोर कन्नौदिया, मनोज आंहारी, मंयक मेहरा, रनजीत कुशवाह, रोहित गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्वत, आनंद मालवीय अनुज शर्मा, राजेन्द्र जैन, जमुना प्रसाद कलाम, सुश्री रेखा सोलंकी, सुत्री नेहा भार्गव, पुष्पेन्द्र कुशवाह, अभिषेक शर्मा, प्रकाश सूर्यवंशी, केवल दावरे, सहित तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

Play sound