जिले अन्य गायत्री परिवार संस्थानो पर भी होगा आयोजन
मिण्डेश्वर तीर्थ (मिंडा जी) पर 04 अक्टूबर को होगा बड़ा आयोजन
रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलग अलग तिथियों में निःशुल्क श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के केंद्र गायत्री तीर्थ शान्तिकुञ्ज हरिव्दार के द्वारा संस्कार परम्परा के पुनर्जीवन हेतु विभिन्न संस्कार आयोजित किए जा रहें है। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी के उद्घोष “पितरों को श्रद्धा दीजिए, वो आपको शक्ति देंगे” से प्रेरणा लेकर शहर में विगत कई वर्षों से यह आयोजन किए जा रहें है। इन आयोजनों में वैदिक परम्परा और सामाजिक समरसता के भाव का पूरा ध्यान रखा जाता है।
गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा ने बताया कि रतलाम शहर में इस बार श्राद्धपक्ष में निम्न तिथियों एवं स्थानों पर तर्पण (श्राद्धकर्म) का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है।श्राद्धपक्ष के प्रथम दिवस अर्थात् 27 सितंबर (रविवार) को गायत्री ज्ञान चेतना मंदिर ,काटजू नगर रतलाम पर, 02 अक्टूबर (शुक्रवार) को सैलाना रोड, बरबड़ स्थित बड़ा हनुमानजी मंदिर रतलाम पर04 अक्टूबर (रविवार) को श्रीरामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, जवाहर नगर रतलाम पर10 अक्टूबर (शनिवार) “सर्वपितृ अमावस्या” को गायत्री शक्तिपीठ, डोंगराधाम कालोनी (शंकरगढ़) रतलाम परइन तिथियों में यहाँ पर कार्यक्रम का समय प्रातः 9 से 11 तक का रहेगा तथा महिला पुरुष के लिए भारतीय वेशभूषा का विशेष आग्रह रहेगा।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दामोदर प्रसाद शर्मा ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे कृपया भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में समय के आधा घण्टा पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुँचकर अपना निःशुल्क पंजीयन करा लेंवे तथा श्राद्ध-तर्पण की पूजन सामग्री की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। अपने दिवगंतों की स्मृति एवं शांति के लिए परिवार का कोई भी परिजन पुत्र पुत्री भाई बहन पति पत्नी इत्यादि कोई भी श्रद्धा भाव से श्राद्ध तर्पण कर्म में अपनी स्वैच्छिक सहभागिता निभा सकता हैं। जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि रतलाम जिले में श्राद्ध तर्पण करने के लिए इच्छुक श्रद्धालु अपने निकट के गायत्री परिवार प्रज्ञा संस्थानों अथवा शाखाओं से सम्पर्क कर सकता है। इस वर्ष भी गायत्री परिवार की जावरा, रिंगनोद, रोला, कलालिया और गोदीधर्मसी शाखाओं द्वारा स्थानीय परिजनों के सहयोग से संगम स्थल मिण्डेश्वर तीर्थ (मिंडा जी) पर रविवार 04 अक्टूबर को बड़े स्तर पर श्राद्धकर्म सम्पन्न करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है तथा कई पारियों में इसका आयोजन किया जाता है।
श्री दामोदर प्रसाद शर्मा रतलाम 9755763957
श्री संजय गुप्ता जावरा 9425423801