रतलाम । कस्तूरबा नगर स्थित प्रभु श्री नमिनाथ तपागछ जैन श्वेतांबर ट्रस्ट मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सामूहिक क्षमापना, तपस्वी बहुमान एवं साधर्मिक स्वामीवात्सल्य के अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समस्त आयोजन 27 सितंबर रविवार को सुमंगल गार्डन पर संपन्न होंगे ।
समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर रविवार को प्रातः 8:30 बजे कस्तूरबा नगर स्थित जैन मंदिर से चैत्य परिपाटी निकाली जायेगी जिसके लाभार्थी संजय कुमार सौरभ मोदी परिवार हैं । चैत्य परिपाटी विभिन्न मार्गों से होती हुई सुमंगल गार्डन पहुंचेगी । यहां प्रातः 9:30 बजे नवकारसी का आयोजन होगा । इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे श्री नमिनाथ जैन महिला मंडल द्वारा पूजन कराई जायेगी । प्रातः 10.45 बजे से सामूहिक क्षमापना का कार्यक्रम होगा । प्रातः 11:30 बजे से तपस्वियों का बहुमान समारोह आयोजित होगा । इसके पश्चात 12:30 बजे से साधर्मिक स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा । पाठशाल। के बच्चों का बहुमान भी किया जावेगा।
ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलालजी सियार,अभय मूणत, राजेंद्र कोठारी, अशोक कोठारी, देवेंद्र पुगलिया, कनकमल जैन,चंद्र प्रकाश भंडारी, प्रमोद रांका, लोकेश ओस्तवाल , मनोज मेहता, संतोष सिसोदिया,प्रवीण डूंगरवाल, सरोज कांसवा आदि ट्रस्टियों ने सभी को समय पर उपस्थित होने का निवेदन किया है।