रोशनी बांट गए पिरोदिया, भंवरलाल पिरोदिया के निधन के बाद परिवार ने कराया नेत्रदान

रतलाम । लक्कड़पीठा निवासी 64 वर्षीय श्री भंवरलाल पिरोदिया के निधन के पश्चात उनके परिवार ने नेत्रदान कर समाज के समक्ष अनुकरणीय मिसाल पेश की। परिवार के इस निर्णय से उनके निधन के बाद भी उनकी आंखों के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी पहुंचाने की उम्मीद जगी है।
नेत्रदान के लिए अंशुल दख की प्रेरणा से भंवरलाल पिरोदिया के पुत्र रोहित पिरोदिया एवं मोहित पिरोदिया ने सहमति प्रदान की। इसके बाद तेरापंथ युवक परिषद रतलाम द्वारा मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। डॉ. अनीता मुथा के निर्देशन में नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ. विष्णु जागिड़, नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा एवं सहायक अनिल चौहान ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस अवसर पर पिरोदिया परिवार के सदस्यों सहित समाजजन उपस्थित रहे। परिवार के इस संवेदनशील निर्णय को समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *