पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी – श्री राजपूत

रतलाम । प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण हमारे लिए अत्यंत आवश्यक और जरूरी उपक्रम बन गया है लेकिन उससे अधिक उनकी सुरक्षा और लंबे समय तक उन्हें सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है खुशी की बात है कि सामाजिक संस्थाएं इस और गंभीर होकर कार्य कर रही है लायंस क्लब क्लासिक और शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए किया जा रहे कार्य प्रशंसनीय है।
उपरोक्त विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक और शिक्षक सांस्कृतिक मंच रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में बीआरसी भवन स्थित पूर्व में किए गए। पौधारोपण को ट्री गार्ड से सुरक्षित रखने के अभियान कार्यक्रम में डीपीसी श्री अखिलेश राजपूत ने व्यक्त किए।
क्लब अध्यक्ष जगदीश सोनी ने कहा कि जुलाई माह और अगस्त माह में क्लब द्वारा लगाएं गए पौधों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ट्री गार्ड प्रदान किये जा रहे हैं जिससे पौधे सुरक्षित और सुरक्षित बचे रहे ।
शिक्षक मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि पौधों की देखभाल हमें अपने परिवार के सदस्य की तरह करना चाहिए हरियाली और प्राकृतिक संतुलन आवश्यक है जो हमारी पृथ्वी के तापक्रम को नियंत्रित बनाए रखता है। इस अवसर पर क्लब द्वारा परिसर में लगाए पौधों को सुरक्षा कवच ट्री गार्ड लगाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। मनीष टॉक, दिलीप वर्मा, मुकेश राठौर, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप वर्मा ने किया तथा आभार मनीष टॉक ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *