
जावरा (अभय सुराणा) । जब-जब इस देश मै सेवा के साथ सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने जो कार्य किये वो अविस्मरणीय है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्य सेवा पखवाड़ा के साथ पुरे देश में मनाया जा रहा है वह सब के लिए गौरव की बात है। उक्त विचार जिला महामंत्री महेश सोनी ने सेवा पखवाड़ा में चित्रकला के दौरान जिनियस पब्लिक स्कूल पर कहें।
भाजपा नगर मंडल पूर्व अध्यक्ष अभय कोठारी ने वृक्षारोपण के कहाँ की आज हमे आवश्यकता है प्रकृति को सहेजने की प्रफुल्लित करने की उसको सवारने की जिससे की हमे शुद्ध आक्सीजन मिल सकें। इसी को ध्यान रखतें हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा एक पौधा माँ के नाम लगाने का आव्हान किया जिसका प्रतिफल पुरे विश्व में मिल रहा है हम सब मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का प्रयास करें।
उक्त विचार सेवा पखवाड़ा के दोरान श्री कोठारी ने एक पौधा माँ के नाम वृक्षारोपण पर श्री आनंदी हनुमान मुक्ति धाम पर कहे इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहाँ की जब पुरे विश्व एवं भारत देश कोरोना काल मै आक्सीजन की आवश्यकता को मेहसूस करतें हुए नजदीकता से समझ रहा था तब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने जन जन की जरुरत को देखते हुए पुरे देश में एक पौधा माँ के नाम पर अपना चिंतन करते हुए पुरे देश से निवेदन किया जिसका सार्थक परिणाम आज हम सब के सामने है।
उक्त जानकारी देते हुए भा ज पा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर पुरे देश में 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर पर सेवा पखवाड़ा के दोरान आँनदी हनुमान मुक्ति धाम पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया साथ ही जिनियस पब्लिक स्कूल पर भा ज पा महीला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जीवन पर आधारित चित्रकला का भी आयोजन किया गया।
उक्त दोनों आयोजन मे इस दोरान जिला महामंत्री महेश सोनी, अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री मनीष उटंवाल, पूर्व अध्यक्ष अभय कोठारी, वीरेंद्रसिंह चौहान, पिछडा मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश धाकड़, सुभाष टुकड़िया, पार्षद रजत सोनी, राजेश धाकड़, संदीप रांका, शरद डुंगरवाल, दशरथ कसानीया, अंकित औरा रमेश, सोनु, दीपक मेहता, श्यामसुंदर सागित्र, बादल धाकड़, पंकज धाकड़ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर चित्रकला के दोरान सुमन मेहता, संतोष शर्मा, प्रमिला धारीवाल,पदमा राठौर, मंजु सिंघल, मंजू पांचाल हेता ठक्कर आदि उपस्थित थे संचालन सुभाष टुकड़िया ने किया आभार महामंत्री मनीष उटवॉल ने माना जानकारी संदीप रांका ने दी।