भारतीय स्त्री शक्ति नव कार्यकारिणी 2025 द्वारा सत्र का प्रथम कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न

रतलाम। शक्ति की आराधना का पर्व चल रहा है और नवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव मंदिर कस्तूरबा नगर में भारतीय स्त्री शक्ति संगठन ने अनूठा आयोजन किया संगठन ने गर्भवती महिलाओं का सामूहिक गोद भराई की।
इस दौरान शिवानी चावला, सुरभि अग्निहोत्री, सपना सोनकर, प्रियंका पाटीदार और अनीता नागर को कुमकुम लगाकर,साड़ी ओढ़ाकर और माला पहनाकर श्रीफल,सेब,चावल,पताशे से गोद भरकर पौष्टिक खाद्य सामग्री गुड़,चना आदि वितरित कर मुंह मीठा कराया गया। निर्मला उपाध्याय व डॉ सुलोचना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।उपाध्यक्ष सारिका शर्मा ने संगठन गीत प्रस्तुत किया।संगठन मंत्री सविता तिवारी ने संगठन की भूमिका की । अध्यक्ष वैशाली व्याघ्राम्बरे ने स्वागत भाषण दिया।
मुख्य वक्ता डॉ. वृशाली हुंडकारी ने गर्भवती महिलाओं को इस समय अवधि में लिए जाने वाले पौष्टिक आहार, परहेज,उपयोगी आचार विचार और व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।व कहा कि महिलाओं को मोबाइल से दूर रहकर क्रियात्मक गतिविधि और योग- ध्यान,भजन- पूजन करने की सलाह दी।इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनीता साखी,विनीता कौशिक,जयश्री व्यास, सोनाली बोयत,विनीता नागोरिया उपस्थित थी ।किरण चौहान, नीतू गोयल, वंदना पंवार और रेखा राठौड़ का विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान सभी ने मिलकर माताजी के भजन और गोद भराइ के खुशी भरे पारंपरिक गीत भी गाए। आभार सचिव रश्मि व्यास ने माना।