माता जी की आराधना और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा 44 वां नवरात्रि उत्सव

रतलाम। सांस्कृतिक युवा मंच द्वारा जवाहर नगर क्षेत्र स्थित मां अंबे मंदिर पर 44 वां नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है इस अवसर पर प्रतिदिन माता रानी की आराधना की जा रही है।
मंच संयोजक घनश्याम पुरोहित, सह संयोजक अर्जुन सिंह राठौड़ श्याम सुंदर शर्मा टंटू ने बताया कि माता रानी की आराधना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश शाखा शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया बजरंग दल संयोजक मुकेश व्यास आरडीए पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल हिंदू प्रहरी प्रकाश सांवरिया व महेंद्र भट्ट आदि ने की माता रानी की आरती के पश्चात गरबा आराधिका ने गरबा रास किया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित की गई।

Play sound