भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की बैठक जावरा नगर मंडल में संपन्न

जावरा (अभय सुराणा ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक तक पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करना है, भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी ने जावरा नगर मंडल स्तरीय बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं, चाहे वह भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण का मामला हो या स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान हो।
यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से शुरू होकर श्रद्धेय भारतरत्न पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।
अभियान के पहले चरण में अक्टूबर माह में भाजपा सभी जिला स्तर पर ‌जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाएगी,
जबकि दूसरे चरण में नवंबर और दिसंबर में सभी मंडलों में यह अभियान चलाया जाएगा,इस दौरान संबंधित सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों तथा हितधारकों के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम

अभियान के दौरान व्यापारी सम्मेलन, उद्योग सम्मेलन, प्रभात फेरी, मशाल यात्रा, नुक्कड़ नाटक, मेला और किसान मार्च जैसे विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन सभी आयोजनों का मुख्य जोर भारतीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर रहेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान ने जन जन से आह्वान किया कि हम सभी स्वदेशी अपनाएं और विदेशी उत्पादों से दूरी बनाएं,उन्होंने विशेष रूप से इस अभियान को हर घर की रसोई से शुरू करने की बात कही, जहां रसोई के उत्पादों में स्वदेशी और भारत में निर्मित उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहाँ की इस अभियान के तहत सभी जिलों व मंडल स्तर पर ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा’ निकाली जाएगी, इसके अतिरिक्त, आत्मनिर्भर भारत विषय पर सेमिनार, तथा स्कूल-कॉलेजों में निबंध, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा,दीपावली पर्व के दौरान लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ।
विदेशी लाइटिंग उत्पादों की जगह दीयों के उपयोग के साथ स्वदेशी अपनाने का बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा, उक्त जानकारी देते हुए भाजपा मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चोहान, जिला महामंत्री महेश सोनी, पुर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावार,नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल व मनीष उटवाॅल ने किया, इस अवसर पर सुरेश चोरड़िया, विरेंद्र सिहं चोहान, महेश शर्मा, मनोहर पांचाल, पार्षद अनिल मोदी, पार्षद रजत सोनी, संदीप रांका, शरद डुंगरवाल, महेंद्र चोहान, प्रमोद पुरोहित, शरीफ कुरेशी, आसिफ मिर्जा, धापूबाई बंबोरिया, सुमन मेहता, किरण सोनी, संतोष शर्मा, किरण सोनी, गणेश धाकड़, मोहन बोरीवाल, रुस्तम शाह, अकरम कबाडी, इरफान भाई, शकील हूसेन, चेतन रारोतीया, गणेश चंद्रवंशी, इफ्तेखार पठान, सुनील धाकड़, रवि गुल्या आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया आभार उपाध्यक्ष मनोहर पांचाल ने व्यक्त किया उक्त जानकारी भाजपा नगर मंडल मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने दी।