
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 15 से 30 सितंबर तकराजभाषा पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। पखवाड़े के अंतर्गत 15 सितंबर को महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे एवं मंडल एवं प्रबंधक के हिन्दी दिवससंदेशों का वाचन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों के लिए राजभाषाप्रश्नमंच का आयोजन भी किया गया । पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए हिंदी निबंध लेखन,हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, वाक प्रतियोगिता, प्रश्नमंच आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में रेलवे स्कूल के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदनाएवं काव्य पाठ किया गया। वर्ष 2024 में हिंदी में सर्वाधिक डिक्टेशन केलिए श्री मनोज छाबड़ा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
अधिकारियों के लिए आयोजित हिंदी निबंधप्रतियोगिता में श्री दीपक कुमार- निजी सचिव मंडल रेल प्रबंधक को प्रथम,श्री जेठमल रेगर- सहायक मंडल वित्त प्रबंधक को द्वितीय एवं श्री अरशदअली सिद्धिकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार कर्मचारियोंके लिए आयोजित टिप्पण लेखन प्रतियोगिता में श्री जनार्दन कुमार –गोपनीयसहायक को प्रथम, श्री कुमार राजीव रंजन सिन्हा- गोपनीय सहायक कोद्वितीय एवं श्री संतराम मीना-कनिष्ठ इंजीनियर ड्राइंग को तृतीयपुरस्कार, हिंदी वाक प्रतियोगिता में श्रीमती लीना नागदे मुख्यकार्यालय अधीक्षक को प्रथम, श्रीमती उदयकुंवर गोपनीय सहायक को द्वितीयतथा श्री गजेन्द्र सिंह पटेल सीएमएस/डीजल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीमती उदयकुंवर गोपनीयसहायक को प्रथम, कनिष्ठ इंजीनियर/टेलीकॉंम प्रियंका भारद्वाज कोद्वितीय एवं तकनीशीयन आदित्य पोरवाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।इसके साथ ही वर्ष 2024-25 में राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले विभिन्न विभागों के 52 कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसअवसर पर राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए श्रीओमप्रकाश खोईवाल,श्री राकेश कुमार श्री राजेन्द्र जोशी एवं श्री राजेन्द्र सेन कोपुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अक्षय कुमार द्वारा वरिष्ठ मंडलसामग्री प्रबंधक श्री अमीर यादव की उपस्थिति में सभी पुरस्कारप्राप्तकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। मंच का संचालन श्री लाखन मीना राजभाषा अधिकारी एवं मंडल बिजली इंजीनियर(कर्षण परिचालन) द्वारा किया गया।