रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया वृद्धजनों का सम्मान

रतलाम।भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला ईकाइ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वीरियाखेड़ी स्थित संस्था के वृद्धाश्रम पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने स्वागत उद्बोधन में वृद्धजनों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि वह रेडक्रॉस का परिवार है और उनकी छोटी-छोटी जरूरतो को संस्था पूरी करने का कार्य अवश्य करेगी ऐसा विश्वास दिलाया।
एडीएम शालिनी श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्य करने की एवं उत्साह उमंग की कोई उम्र नहीं होती हम चाहे तो बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक अपने मन को तटस्थ भाव से वे पूरी उमंग के साथ अपनी रुची के छोटे छोटे रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। इसे वृद्धाश्रम नही बल्कि अपना घर मानकर तनाव रहित जीवन व्यतीत करें हम सभी आपलोगोँ के प्रति पूर्ण आस्था रखते है ।
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सुशील मूणत द्वारा मसाजर मशीन एवं इनरव्हील क्लब द्वारा जरूरी सामग्री भी भेंट की। इस अवसर पर संचालक मंडल के कोषाध्यक्ष संजय लूनिया वरिष्ठ सदस्य शरद जोशी,सुनील पारीख, हेमंत मूणत, अशोक जैन लाला, दिनेश बरमेचा एवं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बबीता श्रीवास्तव वृद्धाश्रम संचालक कुलदीप सोलंकी व सामाजिक न्याय एवं नगर निगम संचालिका एवं पदाधिकारी व अतिथियो द्वारा सामूहिक रूप से वृद्धजनों का शाल श्रीफल माला भेटकर बहुमान किया गया । कार्यक्रम का संचालन संचालक सदस्य सुलोचना शर्मा ने किया आभार सचिव मानस पुरोहित ने माना।