नौ दिवसीय साधना पूर्णता पर गुरुदेव ने हवन, आशीर्वाद और आरोग्यता की कामना की

रतलाम। विजयादशमी के शुभ अवसर पर सिविल हॉस्पिटल परिसर स्थित सती माता मंदिर में महंत श्री मनोहरदास जी बैरागी द्वारा संपन्न नौ दिवसीय नवरात्रि साधना का समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर विधि-विधानपूर्वक विशेष हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। हवन के दौरान गुरुदेव और उपस्थित सभी भक्तों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों सहित समस्त रोगग्रस्त व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की सामूहिक कामना की। प्रार्थना का यह भावपूर्ण क्षण श्रद्धा और करुणा से ओतप्रोत था।
मंत्रोच्चार एवं अग्निहोत्र के साथ सम्पन्न हवन के पश्चात श्री मनोहरदास जी बैरागी ने भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान किया और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने समर्पण भाव से गुरुदेव के चरणों में नमन किया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से: हेमन्त मूणत, गोविन्द काकानी, महेन्द्र मांदलिया, आशीष संघवी, चेतन व्यास, पप्पू शर्मा, सुरेन्द्र चौहान, सुनीता तिवारी, लखनदास वैष्णव, अनिलदास वैष्णव, रीना पारख, मीना बहन, पदमनी बहन ,विरेन्द्र सिंह सिसोदिया,मनीष शर्मा,कैलाश जी पंडित,प्रदीप बिड़वाल,शैलेन्द्र पालीवाल,संजय जैन,अनिल डाबीआदित्य देवंदा,कुलदीप राठौड,संजय नाहर,संस्कार यादव सहित अन्य श्रद्धालु एवं सेवाभावीजन सम्मिलित रहे।
आशीर्वचन के उपरांत गुरुदेव द्वारा प्रसादी वितरण किया गया, जिसे प्राप्त कर सभी ने आध्यात्मिक संतोष और आनंद की अनुभूति की। पूरे आयोजन में सेवा, साधना और गुरु-कृपा का भाव प्रमुखता से दृष्टिगोचर हुआ। यह आयोजन केवल साधना की पूर्णता नहीं, बल्कि विजयादशमी के अवसर पर धर्म, भक्ति, सेवा और सद्भाव का सजीव प्रेरणास्रोत बनकर सम्पन्न हुआ।