विजयादशमी पर्व पर सिंधी समाज द्वारा किया गया शस्त्र पूजन

रतलाम। सिंधी समाज की राष्ट्रीय संस्था सिंधू सेना रतलाम द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश महामंत्री हाशू कल्याणी के नेतृत्व में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया । न्यू रोड़ स्थित सिंधी गुरूद्वारा में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंदन मोतियानी, नगर अध्यक्ष एवं गौरक्षक लोकेश लखानी, युवा अध्यक्ष चिराग असरानी, अरूण सोनी, संजय नेनानी, पंकज शर्मा द्वारा शस्त्र पूजन सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पंचायत अध्यक्ष आर.के. सतवानी, गुरूद्वारा अध्यक्ष भजनलाल परमानी, राजु मल्कानी, रामलाल चंदानी, रमेश चोयथानी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी, भगवान गगवानी, भगवान डलवानी, फतेहसिंह, कमलेश जी, मन्नु शिवानी, चंदु शिवानी, लालचंद भम्मानी, हरिश बुलचंदानी, संरक्षक चंद्रप्रकाश अवतानी, प्रकाश गोलानी, नरेन्द्र मेधानी, विजय गुरनानी, मुकेशगुरनानी, जीतु गोआनी, राजेश जेठानी, हरिश हेमनानी, लालचंद नाथानी, कमल खत्री आदि की उपस्थिति में शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया ।
शारदीय नवरात्री में नौ दिन तक माँ की उपासना के बाद 10 वें दिन विजय की कामना के साथ शस्त्रों की पूजन किया जाता है । विजयादशमी पर शक्तिरूपा माँ दुर्गा माँ काली के साथ शस्त्र पूजा की परंपरा हिन्दू धर्म में है इसी तारतम्य में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज के युवा देवगुरनानी को अनंत चर्तुदशी पर निकाले गए अखाड़ो में तलवारबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया । साथ ही सनातनी गौरक्षकों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जीएल वरधानी, गौरव सतवानी, डॉ. महेश धनवानी, नरेश धनवानी, संजय मोतीयानी, मयूर परयानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सहसचिव रमेश चोयथानी ने आभार व्यक्त किया गया ।