अनूठी मिशाल मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र गीता कॉलोनी (मेहंदी बड़े साहब ) से स्वर्णिम भारत मंच ने पथ संचलन पर बरसाए पुष्प, राष्ट्र की एकता का दिया संदेश

उज्जैन । देश की सेवा में न्योछावर राष्ट्रीय स्वयं सेवक के 100 वें वर्ष प्रवेश के अवसर पर विक्रमादित्य नगर शाखा के पथ संचलन का बड़े साहब प्रबंध समिति एवं स्वर्णिम भारत मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक सुश्री शबनम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि देश और समाज को जब जब आवश्यकता लगी तब तब स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता खड़ा हुआ है । हमने बड़े हर्ष के साथ संचलन का पुष्प बरसा कर बड़े साहब बाबा के गादीपती परिवार व स्वर्णिम भारत मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वागत किया । बड़े साहब का स्थान स्वयं में धार्मिक एकता का प्रतीक स्थल है और एक एकता की मिसाल आज कायम की गई।इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र बारकिया, जाहिद अली, मजहर अली , चेतन श्रीवास्तव,रेखा सिलावट ,विरेंद्र सिंह ठाकुर, श्रवण गेहलोत आदि उपस्थित रहे ।

Play sound