- शराब सिर्फ एक आदमी को नहीं परिवार को नष्ट कर देता है
- मेहनत की कमाई बर्बाद ना करें


रतलाम । लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दो बत्ती स्थित निराश्रित चलित भोजशाला में पहुंचकर उपस्थित मजदुर्ग साथियों को भोजन कराया गया तथा उपस्थित सभी मजदूर साथियों को नशे से दूर रहने का अनुरोध किया गया।
पूर्व रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने कहा कि नशा हमारी जड़ों को हिला देता है यह सिर्फ एक व्यक्ति का नाश नहीं करता है अपितु पूरे परिवार और समाज को नष्ट कर देता है। क्षण भर का आनंद हमारे आने वाली पीढ़ी को खोखला कर रहा है। हमारे परिजनों के सुख और आनंद को छीन रहा है।यह समूची मानव जाति को अंधेरे कुएं में धकेल रहा है इसलिए आप लोग इससे हमेशा दूर रहें और अपने परिश्रम का फल अपने बच्चों और परिवार पर खर्च करें।
अध्यक्ष एमके जैन ने कहा कि हमारे मजदूर भाई कडा परिश्रम और मेहनत करते हैं। उनकी गाड़ी कमाई का अधिकांश हिस्सा व्यर्थ के नशे पर खर्च हो जाता है जो बिल्कुल नहीं होना चाहिए,आपकी कमाई अपने परिवार पर खर्च करें। इस मौके पर श्रीमती संतोष जोशी ने भी अपने विचार रखें।
क्लब द्वारा उपस्थित सभी मजदूर साथियों को भोजन कराया गया। कोषाध्यक्ष संदीप निगम ने बताया कि क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत बाल चिकित्सालय में और नवीन प्रसूती चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को एवं परिजनों को फल तथा अन्य सामग्री वितरित की गई। राजेंद्र जायसवाल, शरद चतुर्वेदी, मनीष टॉक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शरद चतुर्वेदी ने तथा आभार मनीष टॉक में व्यक्त किया।