
रतलाम।आज सोमवार को महिला बाल विकास विभाग में परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 2 में परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना माहौर के मार्गदर्शन में सेक्टर 4 सरस्वती नगर में पोषण माह का आयोजन सेक्टर स्तर पर किया गया।
पोषण व्यंजन प्रदर्शनी केंद्र कलीमी कॉलोनी में रखी गई साथी आज दिनांक को पोषण भी पढ़ाई भी की थीम EccE शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि का प्रशिक्षण मिशन नीव द्वारा श्रीमती टीना कटारिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद वार्ड 16 के रणजीत टांक भी उपस्थित रहे उन्होंने व्यंजनों के बारे में जानकारी ली और पोषण आहार मोटे अनाज के बारे में बताया और सभी बच्चों को अंकुरित अनाज और मोटे अनाज का सेवन प्रोटीन के रूप में करना चाहिए। आभार पर्यवेक्षक श्रीमती मालती शर्मा द्वारा किया गया।