

रतलाम। जैनाचार्य श्री धर्मदास जी म.सा. की 361वीं दीक्षा जयंती एवं धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा., मुनि मंडल व साध्वी मंडल के गुरु समर्पण वर्षावास के प्रसंग पर श्री धर्मदास जैन श्री संघ रतलाम व संघ की समस्त संस्थाओ की ओर से गुजरात के पारूल आयुर्वेद हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को डी. पी. परिसर पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सभी ने प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. की मांगलिक श्रवण कर किया।
इस अवसर पर डीपी परिसर पर सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप हुए। सभी ने सामूहिक रूप से जाप किए। गुरु समर्पण वर्षावास समिति के मुख्य संयोजक शांतिलाल भंडारी ने मांगलिक श्रवण करवाई।
श्री संघ के प्रचार सचिव ललित कोठारी ने बताया कि इस निःशुल्क शिविर में 275 मरीजों ने लाभ लिया। इस शिविर में स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र, बी.पी., डायबीटिज, लिवर व हृदय रोग, लकवा, थायराइड, बवासीर, मस्सा, प्रोस्टरेट भगन्दर, पेट के रोग, पथरी, स्त्रियों के रोग, बच्चों के रोग, चर्म रोग, कान, नाक, गला और दांत के रोग, मानसिक रोग, घुटनो का दर्द, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द आदि का उपचार किया गया। साथ ही सभी रोगों का उपचार आयुर्वेदिक दवाइयो व पंचकर्म और शल्य (सर्जरी) चिकित्सा से बिना किसी साइड इफेक्ट के रोगों का उपचार किया गया। दवाइयां व घी, तेल आदि तथा ब्लड, यूरिन, मल, एक्स-रे, ई.आर., ए.आर. आदि जांच किफायती दरों पर की गई। उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद व पंचकर्म चिकित्सा. मानव को बिना किसी साइड इफेक्ट के रोग मुक्त करती है। श्री संघ व संघ की समस्त संस्थाओं ने इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने का सभी से निवेदन किया था। इस शिविर में गुजरात के पारुल हॉस्पिटल के डॉ निशांत पटेल, डॉ हरीश डागा, डॉ. वसुप्रधा, डॉ राहुल, डॉ . हर्शल डोसी, डॉ दिग्विजय, डॉ राधिका सहित उनकी टीम द्वारा लगभग 275 मरीजों का उपचार कर अपनी सेवाएं दी। इनमें करीब 60 मरीज पारुल हॉस्पिटल बड़ौदा के लिए चयनित किए गए, जिन्हें निः शुल्क बस द्वारा भेजा जाएगा। शिविर में उपस्थित समस्त चिकित्सकों का श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ की ओर से गुरु समर्पण वर्षावास समिति के मुख्य संयोजक शांतिलाल भंडारी, श्री संघ अध्यक्ष रजनीकांत झामर, धर्मदासगण परिषद के महामंत्री शैलेश पीपाड़ा, श्री संघ के महामंत्री विनय लोढ़ा, श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद मेहता, मार्गदर्शक ललित गांधी, माणकलाल कटकानी, मणिलाल वोहरा, श्री संघ के सचिव अशोक भरगट, श्रीपाल मांडोत, राजीव चौरड़िया, श्री संघ के कोषाध्यक्ष अमृतलाल कोठारी, पुष्पराज छजलानी, संतोष गांधी, अणु मित्र मंडल के अध्यक्ष रितेश मांडोत, पूर्व अध्यक्ष नवदीप मूणत, महामंत्री विकास पितलिया, सचिव सिद्धार्थ भरगट, अणु श्राविका मंडल की अध्यक्ष मोनिका गांधी, उपाध्यक्ष सरोज मूणत, सचिव अर्पिता डोसी, कोषाध्यक्ष सोना लोढ़ा आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। वही मनसुखलाल गांधी का भी माला पहनाकर बहुमान किया गया।
इस अवसर पर श्री संघ, अणु मित्र मंडल, अणु श्राविका मंडल आदि संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समस्त संस्थाओं का शिविर में सराहनीय योगदान रहा,साथ ही सकल जैन समाज के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हुए। संचालन डॉ. मिलिन गाँधी ने किया।