

जावरा (अभय सुराणा )। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक में वोट चोर,गद्दी छोड़! अभियान का हस्ताक्षर अभियान आज जावरा में प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा रतलाम पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी सैलाना पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश पाटीदार सैलाना पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा जावरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार,मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा आमिर खान, आसिफ कबाड़ी,अन्नपूर्णा पवार, महेंद्र गंगवाल, दाऊद शेख, राजेंद्र डाबी,मुकेश खारोल, विनोद ओरा,सुलेमान सेठ अशोक सिसोदिया, मोहन सैनी,पीरु लाल सूर्यवंशी, चंद्रशेखर शर्मा आदि अनेक कांग्रेस जन व नागरिक उपस्थित थे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण अध्यक्ष सुशील कोचट्टा व प्रेमसुख पाटीदार ने आम जनता से अनुरोध किया है कि हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सहयोग प्रदान करें ताकि पत्र मतदाता वोट के अधिकार से वंचित न हो। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के उपाध्यक्ष लोकेश विजवा ने दी।