श्री पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा लव जिहाद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गरबा रास आयोजन किया गया

रतलाम। श्री पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा लव जिहाद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से श्रीमाली वास में गरबा रास आयोजन किया गया समाज अध्यक्ष रवि पवार ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी व भाजपा नेत्री अनीता कटारिया ने मां अंबे व पीपा जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए गायत्री सोनी ने कहा कि नागरिक सचेत रहें तथा अपने आसपास की घटनाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण करें तथा कोई भी अवांछित गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें अगर आपकी बेटी या बहन या माँ को कोई परेशान कर रहा है तो बगैर डरे पुलिस की सहायता लें।
अनीता कटारिया ने कहा कि भगवान राम को लंका विजय से पहले शक्ति की पूजा करनी पड़ी थी तथा शक्ति पूजा के बाद ही भगवान राम ने लंका पर विजय पाई थी वर्तमान में रावण के रूप में लव जिहाद कर हिंदूऒ की बेटियों व बहू को निशाना बनाया जा रहा है हमें इससे सतर्क रहना होगा तथा विधर्मियों से अपनी माता वह बहनों को बचाना होगा इसके लिए हर घर में जागरूकता आवश्यक है। मातृशक्ति के लिए गरबा स्थल पर लव जिहाद से सतर्क रहने व जागरूक करने के पोस्टर भी लगाये गए थे, इसके पश्चात समाजजनों ने विभिन्न भजनों पर गरबा रास किया। महिला मंडल अध्यक्षा निशा पंवार,शशि पंवार, अयोध्या पंवार, जयश्री राठौर, कोकिला दईया, सोनिया गोयल, श्वेता सोलंकी, किरण चौहान, बलबीर सिंह राठौर ,कमलेश परिहार सहित समाजजन मौजूद थे। अंत में माता रानी की आरती कर प्रसादी वितरित की गई ।