

रतलाम। अणुव्रत समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारीयो का पद ग्रहण व शपथ समारोह सेठ जी का बाजार स्थित तेरापंथ सभा भवन पर संपन्न हुआ । नव मनोनीत अध्यक्ष अंगुरबाला माँडोत को निवृत्तमान अध्यक्ष ज्योति पीपाड़ा ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्री रत्ना भटेवरा, कोषाध्यक्ष ममता गांधी उपाध्यक्ष विशाल भागूँ , गौतम बोहरा सह मंत्री अनिल कालिया, समीक्षा दख प्रचार मंत्री दीपा राजावत ,अनिल बम कार्यकारिणी सदस्य निपुण कोठारी, जीवन मूणत, विपिन बोहरा, हेमंत दख, हैप्पी वोहरा, अभिषेक व्यास, संगीता मूणत, पियूष दख, पुनीत भंडारी, ज्योति दख ने पद की शपथ ली शपथ अध्यक्ष अंगुरबाला मांडोत ने दिलवाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि जैन एडवोकेट ने कहा कि अनुव्रत एक विचार है जिसमें सभी धर्म के लोग शामिल हैं। अणुव्रत का संदेश है व्यसनमुक्ती हो सारा देश। उन्होंने कहा कि मानवता की न्यूनतम आचार संहिता है अणुव्रत, मनुष्य को सही अर्थ में मनुष्य बनाने का उपक्रम है अणुव्रत । कार्यक्रम का संचालन अंगूर बाला माँडोत ने व आभार रत्ना भटेवरा ने माना ।