किशोर दा की स्मृति में अनुनाद द्वारा भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा

रतलाम। अनुनाद के अध्यक्ष श्री अजीत जैन नें बताया की गायन की दुनिया में किशोर दा की विरासत को स्मरण करते हुए आगामी 12 अक्टूबर 2025 को स्वर्गीय किशोर कुमार के 38 वें पुण्य स्मरण की पूर्व संध्या पर अनुनाद संस्था द्वारा रतलाम की ऐतिहासिक विरासत स्थानीय महलवाड़ा गेट के बाहर भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
इस अवसर पर अनुनाद संस्था द्वारा लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से किशोर दा के गीतो का प्रभावी प्रस्तुति करण सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा जिसमें सुमधुर गीतों के माध्यम से किशोर कुमार के गीतों का जश्न मालवा एवं मध्य प्रदेश की शान किशोर कुमार के गीतों की लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से प्रस्तुति की जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष श्री अजीत जैन, संरक्षक श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित सर्वश्री नरेन्द्रसिंह डोडिया, नरेन्द्रसिंह पंवार, अशोक कुमार शर्मा आदि ने इस ऐतिहासिक आयोजन में रतलाम नगर के संगीत प्रेमियों से अधिकाधिक की संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं।

Play sound