मलेनी नदी पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने बचाया

रतलाम। रतलाम के थाना बढ़ावदा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते मलेनी नदी पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने बचाया और काउंसलिंग हेतु एफआरव्ही वाहन से थाने लेकर आये।
जिला रतलाम के थाना बढ़ावदा क्षेत्र में मलेनी नदी पुल से एक 35 वर्षीय व्यक्ति आत्महत्या की कोशिश कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09-10-2025 को सुबह 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बढ़ावदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक गोपाल सोनगरा एवं पायलेट शौकत मंसूरी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति पारिवारिक विवाद के चलते मलेनी नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को बचाया और काउंसलिंग हेतु थाने लेकर आये। डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को बुलाकर समझाईश दी गयी। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Play sound