
रतलाम 10 अक्टूबर । दक्षिण चंद्रिका जैन दिवाकरीय डॉ. संयमलता मसा का 37 वा दीक्षा दिवस 3 दिवसीय धार्मिक एवं सेवा प्रकल्प कार्यक्रम के तहत मनाया जावेगा ।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया की नीमचौक जैन स्थानक पर महासती डॉ संयमलता म सा, डॉ अमित प्रज्ञा म सा, डॉ कमल प्रज्ञा म सा ओर साध्वी सौरभ प्रज्ञा म सा का आराधनामय चातुर्मास जप, तप ओर आराधना के साथ चल रहा है । इसी कड़ी मे महासती डॉ संयमलता म सा का 37 वा दीक्षा दिवस 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक धार्मिक ओर सेवा प्रकल्प के तहत मनाया जावेगा । प्रथम दिवस – रविवार, 12 अक्टूबर को विराट भिक्षु दया का भव्य आयोजन होगा । द्वितीय दिवस – सोमवार 13 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे – जैन दिवाकर गौशाला में विशेष गौसेवा, प्रातः 10:30 बजे – सेवा भारती द्वारा संचालित “अपना घर” में सेवा प्रोजेक्ट, दोपहर 3:00 से 4:00 बजे – जिला जेल में पूज्या महासतीजी मसा द्वारा बंदियों हेतु विशेष प्रेरणादायी प्रवचन होंगे । तथा तृतीय दिवस – मंगलवार, 14 अक्टूबर को प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक – श्रीसंघ के सदस्यों हेतु विशेष रक्त परीक्षण शिविर, जिसमें ₹500 तक की जाँचें निःशुल्क रहेंगी। प्रवचन के पश्चात – पूज्या मसा जी द्वारा दो चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो गरीब बस्तियों में जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण करेगी । तीन दिवसीय कार्यक्रम का संपूर्ण लाभार्थी बापूलाल जी, महेंद्र जी, सौरभ बोथरा परिवार रहेगा । श्री संघ अध्यक्ष अजय खीमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, इन्दरमल् जैन, मणि लाल कटारिया, सुरेश कटारिया,ललित पटवा, जयंतिलाल डागी, विनोद बाफना, आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराना, रीना गाँधी, ऋतु कटारिया, समता पितलिया, प्रवीणा भटेवरा, मोनिका मेहता महिला राजकुमारी पोखरना, कुसुम भटेवरा, साधना श्रीश्रीमाल सुहानी पटवा, भूमि गाँधी, रक्षिता पटवा, लक्ष्य कटारिया, श्रेयांस बाफना, शुभ बोराणा ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।