
रतलाम । श्री आद्यगौड़ सनाढ़य ब्राह्मण समाज न्यास रतलाम के उपाध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण शर्मा की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती शोभा शर्मा का स्वर्गवास होने के पश्चात उनके इलाज में दवाई शेष बची उन्होंने उठावने के कार्यक्रम में उनके सुपुत्र प्रणय शर्मा, श्रीमती भावना शर्मा, उत्कर्ष शर्मा,अजय जी दुबे, श्रीमती प्रियंका दुबे,प्रमीत शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, स्वर्णिम, सानिया,एस. एन. शर्मा, तथागत शर्मा,आरुषा शर्मा ने जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित दवाई संग्रहण बैंक (महंगी दवाइयों को डस्टबिन ना दिखायें) लगभग 5000 रुपए कीमत की दवाई भेंट की।
आद्यगौड़ सनाढ़य ब्राह्मण समाज न्यास के अध्यक्ष पं. पातीराम शर्मा, सचिव पं. विजय हेमकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष पं. रमेशचन्द्र पाठक , समाज के वरिष्ठ व्यक्ति, संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा,अजय कुमार जोशी, राजेन्द्र कुमार जोशी, सत्येन्द्र जोशी उक्त जानकारी पं. विजय हेमकांत शर्मा द्वारा दी गई।