
रतलाम । रतलाम में स्वास्तिक ग्रुप ने गुरुवार को एक निजी वाटिका में गाँव की थीम पर यादगार पार्टी का आयोजन किया गया। उसमें ग्रुप की सभी सदस्यों ने पारंपरिक परिधान पहनकर, ग्रामीण संस्कृति को जीवन भर के लिए कार्यक्रम की मिट्टी की खुशबू लोकगीतों की धुन वो पारंपरिक खेलों ने अपना मन मोह लिया।
इस मौके पर ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष सारिका डूंगर, अध्यक्ष कविता काठेंड, सचिव मनीषा गंगवाल, मनीषा चोपड़ा के नेतृत्व में पार्टी का आयोजन किया गया और उन्होंने कहा जीवनशैली के बीच हमें अपनी जड़ों को और परंपराओं से जुड़ा रहना चाहिए गाँव का कार्यक्रम में हंसी मस्ती और लोग गांव के रंगों से सराबोर माहौल से अपनी पुरानी यादों में ले गया।
गांव की पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम रही साधना पावेचा, लोकनृत्य पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन में प्रथम विजेता रही साधना और मधु जैन सहित कई महिलाओं इस खेल का हिस्सा बनी स्वाति मेहता, सुनीता ललवानी, और श्रद्धा जैन सहित अन्य महिला उपस्थित रही।