
रतलाम। स्व. श्री शिवकुमारजी झालानी (पूर्व विधायक) व स्व. श्री चेतनकुमार जी झालानी के अनुज, रतलाम शहर के वरिष्ठ उद्योगपति एवं प्रदेश एवं शहर की कई सामाजिक एवं औद्योगिक संस्थाओ के पूर्व पदाधिकारी श्री इंद्रनारायण झालानी की धर्मपत्नी का 9 अक्टूबर को निधन हुआ। जिसकी श्रद्धांजलि सभा एवं उठवाना 11 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ। स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता झालानी एक सधार्मिक महिला थी एवं उनकी इच्छा अनुसार परिवार द्वारा नेत्रदान किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे एवं अनेकों सामाजिक व औद्योगिक संस्थानों ने झालानी परिवार के प्रति सांत्वना रख अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए जिसमें प्रमुख तौर पर कर्नाटक के माननीय राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंदजी गेहलोत एवं मध्यप्रदेश लघु उद्योग संघ, संभागीय उद्योग संघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स मध्यप्रदेश, अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रतलाम,फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज ( फिक्की), बुद्धेश्वर आश्रम ट्रस्ट ,गोपाल गौशाला न्यास, बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट, गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास, प्रभु प्रेमी संघ ,समन्वय परिवार ,महारुद्र यज्ञ समिति, सनातन सोशल ग्रुप ,गोपाल मंदिर गौशाला रोड, श्री साईं सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल, श्री मेहंदी कुई बालाजी न्यास ,श्री कालिका माता सुंदरकांड मंडल एवं अन्य कई धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक संस्थानों द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई।