मधुमेह चौपाल में ढाई सौ लोगों का शुगर परीक्षण किया

हनुमान ताल पर लायंस क्लब क्लासिक और गोल्ड द्वारा

रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब रतलाम क्लासिक तथा लायंस क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा 80 फीट रोड स्थित हनुमानतल पर विशाल मेगा मधुमेह चौपाल लगाकर लोगों की शुगर टेस्ट कर जांच की गई। प्रातः 7:00 से 9:00 बजे तक लगाए गए शिविर में लगभग ढाई सौ लोगों का शुगर एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया । शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि झोन चेयर पर्सन ला सरोज ओझा, लायंस क्लब क्लासिक के अध्यक्ष एम.के. जैन, सचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप निगम, गोल्ड अध्यक्ष पुष्पा वासन, सचिन, संतोष पुरोहित, आरती त्रिवेदी, संतोष जोशी, कविता राजपुरोहित, बी.के. जोशी आदि उपस्थित थे।