कल्याणी माता मंदिर में पंजाबी समाज द्वारा करवा चौथ पर्व का लगातार चौथे वर्ष में हुआ आयोजन

रतलाम । हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थ तिथि को इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला और निराहार रहकर पति की लम्बी आयु की कामना की गई । अखण्ड सौभाग्य की कामना को लेकर किए जाने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर नवविवाहितों में खासा उत्साह रहा । इसी तारतम्य में पंजाबी समाज महिला समिति द्वारा कल्याणी माता मंदिर प्रांगण छत्रीपुल में करवा चौथ पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वासन ने बताया कि यह आयोजन बीते तीन वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला गया और महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत करवा चौथ व्रत की कथा का वाचन श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा किया गया। सभी ने एक साथ कथा का श्रवण करते हुए इस पारंपरिक गीत के साथ सभी ने थालियां घुमाई ‘वीरों कुडि़ए करवड़ा ले सर्व सुहागन करवड़ा ले, करवड़ा वटा इए जो बन्दा चोली पाइए कती ना फेरी ना झूम चरकडा फेरी ना वांग पैर पईना सूतड़ा जगाई ना करवड़ा ‘   गीत के साथ सभी ने अपनी थाली घुमाते हुए कथा का श्रवण किया । सभी ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति की लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर समिति की श्रीमती दर्शना खेड़ा, निर्मला कथूरिया, आशा कुमार, सुनीता वासन, दीपा कमरा, उमा भारद्वाज, नायसी खेड़ा, सपना शर्मा, नीरू भाटिया, साक्षी बत्ता, सोना चावला, नूतन मेहता, भारती वाधवा एवं गायत्री टंडन,सोनिया शर्मा,निधि कामरा दीपिका शर्मा आदि सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रही ।