वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा का अभिनंदन

रतलाम। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा ने रतलाम प्रवास के दौरान अपने मित्र साहित्यकार डॉ प्रदीपसिंह राव के निवास पर भेंट की। डॉ राव ने श्री राणा का अभिनंदन किया और अपनी पुस्तकें भेंट की। हाल ही में प्रकाशित श्री राणा की पुस्तक,”किस्से कलम गिरी के” लोकार्पण की बधाई दी,यह पुस्तक उन्होंने डॉ राव को भेंट करते हुए परमार्थ के लिए लेखन के लिए उन्हें बधाई दी।उनके साथ वरिष्ठ महिला पत्रकार श्रीमती मीना राणा भी डॉ राव से भेंट करने पहुंची ।उल्लेखनीय है कि मीना राणा इंदौर की पहली महिला पत्रकार हैं जो पत्रकार प्रतिनिधि मंडल के व साथ विदेश दौरे के लिए चयनित हुई थी।श्री कीर्ति राणा अल्प समय के लिए सपरिवार रतलाम आए थे।