सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती हेतु जिला टोली का गठन

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी अखंड भारत के पुरोधा, लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती विभिन्न आयोजनों के बाद मनायेगी। पटेल जयंती के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिला टोली का गठन कर दिया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला टोली भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव के नेतृत्व मे गठित की गई है वे टोली संयोजक रहेगे। उनके साथ भाजयुमो जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार एवं जिला उपाध्यक्ष गोरव मूणत सहसंयोजक बनाये गये है।