अज्ञात का परिवार ढूंढ कर अंतिम संस्कार किया – गोविंद काकानी

रतलाम। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात निराश्रित व्यक्ति उम्र 50 वर्ष को 108 द्वारा बीमारी की हालत में 5 अक्टूबर को दो बत्ती थाना क्षेत्र के रोटरी गार्डन के बाहर से लाकर जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया| लगातार इलाज के बाद भी अज्ञात मरीज को बचाया न जा सका।
मेहनत रंग लाई प्रतिदिन प्रयास में प्राप्त जानकारी मे दिनेश भांजा एवं मोहनलाल ग्राम धराइ नयाखेड़ा जिला रतलाम इतनी ही जानकारी मिल पाई थी | आज सात दिन बाद अस्पताल पुलिस प्रधान आरक्षक अशोक शर्मा, जिला अस्पताल स्टाफ एवं समाज सेवायों की मदद से उनके घर वालों तक सूचना पहुंचाई गई| दो बहने कमला पति मोहनलाल भूरिया व कला पति नंदराम वसुनिया, भांजा दिनेश, जमाई नंदराम, समाजसेवी भेरूलाल भाबर रतलाम पहुंचे| परिवार सदस्य दिनेश ने जानकारी में बताया कि मेरे मामा शंकर पिता नंदराम वसुनिया उम्र 50 वर्ष लगभग 10 वर्ष से ज्यादा घर से बाहर मजदूरी करके अपना जीवन चल रहे थे| उन्होंने शादी नहीं करी थी |आज उनके स्वर्गवास होने की जानकारी हमें प्राप्त हुई| हम उनका अंतिम संस्कार करने के लिए आए और जिला रोगी कल्याण समिति गोविंद काकानी से मदद के लिए निवेदन किया है।
ए एस आई मुरली मकवाना दो बत्ती थाना, परिवार सदस्यों की उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े डॉ डॉली अभी मेहरा द्वारा पूर्वजों की स्मृति में प्रदत आर्थिक सहायता से जवाहर नगर मुक्तिधाम पर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया| जिला रोगी कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन ,समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पुष्पांजलि दी गई |