धरती को करें अपनी मॉं की भांति प्रेम-महापौर प्रहलाद पटेल

कल्याण नगर में नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण संपन्न

रतलाम 15 अक्टूबर। धरती को हरा-भरा रखना हम सभी का दायित्व है क्योंकि इस धरती के पेड़-पौधो से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है जिससे हम जीवित रह पाते है इसलिये धरती को अपनी मॉ की भांति प्रेम करना चाहिये।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 22 स्थित कल्याण नगर में नव निर्मित उद्यान के लोकर्पण अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नगर निगम ने उद्यान को विकसित कर अपना दायित्व निभाया है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि इस उद्यान को सहेजकर इसे हरा-भरा रखें।
प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रहलाद राठौर, मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, क्षेत्रिय पार्षद एवं स्वच्छता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा आदि ने फीता काटकर उद्यान का लोकार्पण किया तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया गया। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद एवं स्वच्छता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा ने दिया।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, दिलीप गांधी, पार्षद हितेश कामरेड, योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती प्रीति कसेरा सहित कल्याणगुरू नगर के नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राकेश मीणा ने किया व आभार कल्याण गुरू नगर समिति अध्यक्ष रमेश चौहान ने माना।

Play sound