

पथरिया (राजेश जैन दद्दू) । उत्कृष्ट समाधी साधक गणाचार्य गुरु विराग सागर के परम शिष्य श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनि राज संसघ मंगलमय सानिध्य में पांच दिवसीय जिनबिंब महास्तकाभिषेक महोत्सव 2025 श्री विरागोदय तीर्थ में 19 अक्टूबर से आयोजित होगा।
महामस्तका अभिषेक धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिनांक 19 अक्टूबर रविवार 2025 से 23 अक्टूबर गुरुवार 2025 आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 19 अक्टूबर रविवार को महामस्तका अभिषेक प्रात: 07:00 बजे से 10:00 बजे तक होगा। 21 अक्टूबर2025 वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव (दीपावली), उत्सव एवं ध्वजारोहण, समारोह तारीख 22 अक्टूबर 2025 (दोपहर 2:00 बजे से) – गणधर वलय विधान, 23 अक्टूबर 2025 – गुरु मंदिर शुद्धि एवं मंदिर में समाधीष्ठ गणाचार्य विराग सागर जी की मूर्ति प्रतिष्ठा.. एवं दोपहर 01:00 बजे से – पूज्य पट्टाचार्य चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी संसघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित होगा।
आयोजक सकल जैन समाज पथरिया एवं वर्षायोग समिति ने समाजजनो से आग्रह किया कि आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।