


रतलाम,16 अक्टूबर | बुद्धेश्वर रोड, टाटा नगर स्थित नवनिर्मित मंदिर पर बुधवार को पुष्य नक्षत्र में श्री विक्रांत काल भैरव फिर विराजे | उनकी प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई | महाआरती के बाद धर्मालुजनो में प्रसादी का वितरण किया गया |
पंडित राजेंद्र पाठक,पंडित तरुण व्यास एवं पंडित हरिओम रावल के आचार्यत्व में सुबह धार्मिक अनुष्ठान हुए | इसके बाद यजमान के रूप में विनोद – ममता त्रिपाठी , तरुण – सरोज त्रिपाठी द्वारा यज्ञ किया गया | भेरू बाबजी की जय जयकार के बीच प्राण प्रतिष्ठा हुई | इस दौरान तेजसिंह तवर, सुनील पटवा,मुकेश सोनी, राकेश खंडेलवाल,सुरेखा खंडेलवाल,रमेश सोनी, उषा सोनी,संदीप कोठारी ,संजय पंवार, अजीत यादव, रानी पंवार, अरुण त्रिपाठी, ऋतु त्रिपाठी,पुलकित खंडेलवाल ,ज्योति सोनी,मयूर त्रिपाठी, रमेश सोनी, रूपाली त्रिपाठी,जगदीश सोनी सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।