सुभाष कोठारी का निधन, नेत्रदान से 2 जरूरतमंदों को मिलेगी नई दृष्टि

रतलाम। शहर के जैन कालोनी महलवाड़ा निवासी सुभाष कोठारी का निधन होने पर रेडक्रोस सोसायटी चेयरमैन प्रितेश गादिया,निर्मल गोखरू की प्रेरणा से परिजनों ने नेत्रदान की सहमति दी।नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया सुभाष कोठारी के दामाद अंकित जैन,महावीर नाहर,एप्पल कड़ावतएवम परिजनों की सहमति के तत्पश्चात नेत्रम संस्था द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई।

डॉ. मुथा के निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व मेंनर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह,भावना खन्ना ने जीवनसिंह देवड़ा के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूर्ण किया। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि दिवंगत के निवास स्थान तक टीम को पहुंचाने एवं पुनः मेडिकल कॉलेज लौटाने की संपूर्ण व्यवस्था नेत्रम संस्था के सदस्य यशवंत पावेचा ने अपने निजी वाहन से कीइस भावुक क्षण में परिजन, मातृशक्ति सहित अनेक स्नेहीजन, शुभचिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश अग्रवाल,भगवान ढलवानी, गिरधारीलाल वर्धानी, सुशील मीनू माथुर सहित अन्य उपस्थित रहें।

नेत्रम संस्था ने कोठारी परिवार के इस निर्णय को “अंधकार में उजास की लौ” बताते हुए कहा कि नेत्रदान एक ऐसा महादान है, जो मृत्यु के बाद भी जीवन देने का कार्य करता है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि जीवन के उपरांत भी किसी की आंखों का उजाला बनें।