मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार भावांतर योजनांतर्गत 24 अक्टूबर से पंजीकृत कृषकों की सोयाबीन फसल खरीदी शुरू

  • मुहूर्त की नीलामी में सोयाबीन का अधिकतम भाव 5001 रुपए कृषक श्री तूफान सिंह को मिला
  • किसानों की सहायता के लिए जिला स्तर पर कृषक सहायता केंद्र स्थापित

रतलाम 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार भावांतर योजनांतर्गत 24 अक्टूबर ,शुक्रवार से सोयाबीन फसल की खरीदी रतलाम कृषि मंडी और जिले की अन्य मंडियों में प्रारंभ हुई। खरीदी की शुरुआत मंडी में विधि विधान से पूजन कर की गई। मुहूर्त की नीलामी में सोयाबीन का अधिकतम भाव 5001/- रुपए ग्राम नगरा के कृषक श्री तूफान सिंह को मिला। योजना के लिए कृषकों में बहुत उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव , एसडीएम आर्ची हरित, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, मण्डी सचिव लक्ष्मी भवर, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
भावांतर योजना अंतर्गत सोयाबीन खरीदी प्रक्रिया कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के सतत् निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मंडी सचिव मंडियों का सतत भ्रमण कर खरीदी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषकों की सहायता के लिए जिला स्तर पर कृषक सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। कृषक सहायता केंद्र में 07412-299061 पर संपर्क किया जा सकता है।

Play sound