अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने मण्डीयों का किया निरीक्षण

रतलाम 24 अक्टूबर। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जावरा, सैलाना एवं अन्य मंडी परिसर में पहुंचकर भावांतर योजनांतर्गत खरीदी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव और व्यापारी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
अपर कलेक्टर डॉ. श्रीवास्तव ने भावांतर योजना के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को मंडी परिसर में छाया, पेयजल, सी. सी. टी. वी. कैमरे, तौल कांटे, प्रवेश पर्ची इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में किसानों और व्यापारियों से भी बातचीत कर सुधार के लिए उनके सुझावों को सुना और अमल के लिए निर्देश दिए।

Play sound