आनंद ग्राम अमलेटा में दिवाली उत्सव मनाया गया

रतलाम 24 अक्टूबर/खुशियां बांटने से खुशियां बढ़ती है और खुशी देना ही खुशी पाने का आधार है। इस फलसफे को अपनाते हुए आनंद विभाग द्वारा “हर घर दिवाली“ मुहिम के तहत आनंदग्राम अमलेटा में धौंसवास पट्टी पर रहने वाले साधन विहीन परिवारों के बच्चों के साथ पटाखे जलाकर दिवाली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने खुशी-खुशी अपने हाथों से पटाखे जलाए और उनके चेहरे पर छाई मुस्कान और खुशी देखकर आयोजनकर्ताओं को अपार संतोष मिला।
रतलाम आनंद क्लब के सदस्यों ने पूर्ण सावधानी से पटाखे जलाने में सहयोग किया और बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद मिलती है और समाज में एकता और सौहार्द का वातावरण बनता है।

Play sound