गोसेवा व जीवदया के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का जीवन परिचय संग्रह ” गोसेवा के शिखर पुरुष ” प्रकाशित होगा

उदयपुर (राजेंद्र जैन) | वर्तमान समय में जब मांसाहार की प्रवृति निरन्तर बढ़ रही है, प्रतिदिन करोड़ों पशुओं का क़त्ल हो रहा है, पशुओं को अपने परिवार का सदस्य मानने वाले पशुपालक कुछ पैसे के लिए कर्त्तव्य से विमुख हो रहे हैं ; इन विकट परिस्थितियों में भी अनेक धर्मप्रेमी व सेवाभावी महानुभाव इन मूक प्राणियों, विशेषकर गोमाता व गोवंश की सेवा व जीवदया के लिए तन मन धन से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं | गोसेवा – संरक्षण की प्रेरणा व मार्गदर्शन देकर देश के धार्मिक व सांस्कृतिक उत्थान के साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं | इन सेवाभावी महानुभावों के विशिष्ट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सम्पूर्ण मानव समाज के सामने ” गोसेवा के शिखर पुरुष ” पुस्तक रूप में प्रकाशित कर रहा है, श्री महावीर चेरिटेबल ट्रस्ट |
गोसेवा, गोसंरक्षण एवं अहिंसा व जीवदया के क्षेत्र में गोशालाओं व अन्य माध्यमों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले, समाज व व्यवस्था को प्रभावित कर नयी दिशा प्रदान करने में सक्षम इन महानुभावों का प्रेरणास्पद जीवन परिचय पढ़कर सभी समाज जन इनके सद्गुणों व सद्कार्यों के सत्पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगें तथा इन महानुभावों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भी को भी राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान एवं सम्मान मिलेगा |
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि गोसेवा/ जीवदया / गोसंरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले महानुभावों का फोटो सहित जीवन परिचय प्रकाशन के लिए भिजवाएं ताकि इस प्रेरणास्पद संग्रह का प्रकाशन शीघ्र कर सकें | परिचय भेजने एवं प्रकाशन से जुडी अधिक जानकारी के लिए सम्पादक श्रीमती इंद्रा जैन (व्हॉट्स ऍप न. 9799502720) व ईमेल :-mahavircharitabletrust.nmh@gmail.com पर सम्पर्क करें |

Play sound