110 दोपहिया वाहनों को चेक कर 19 अमानक साइलेंसर जप्त किए
पिछले दो दिन में 44 अमानक साइलेंसर जप्त किए


रतलाम। दिनांक 28.10.2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात आन्नद स्वरुप सोनी द्वारा हमराह फोर्स थाना प्रभारी यातायात का.निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. सर्वेश द्विवेदी, प्रआर. 222 धीरेंद्र दीक्षीत, आर. 759 नरेंद्र चौरे,आर. 1052 भगतसिंह, सै. 1102 विजय गोमे द्वारा शहर रतलाम मे वाहन चैकिंग के दौरान 80 से अधिक दो पहिया वाहनो को चैक किया गया, जिसमे से 16 अमानक फटाकेदार सायलेंसर पाये जाने पर चालानी कार्यवाही कर जप्ति कि कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार जावरा यातायात चौकी से चौकी प्रभारी सुबेदार मोनिका ठाकुर, सउनि. समरथ वर्मा व हमराह फोर्स के द्वारा जावरा शहर मे वाहन चैकिंग के दौरान 30 से अधिक दो पहिया वाहनो को चैक किया गया, जिसमे से 03 अमानक फटाकेदार सायलेंसर पाये जाने पर जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई । यह कार्यवाही रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगी ।