हजरत सैयद बेरी वाले बाबा का 50 वां उर्स 29 अक्टुबर बुधवार को मनाया जाएगा

जावरा (अभय सुराणा)। हजरत सैयद बेरी वाले बाबा का 50 बॉ उर्स 29 अक्टुबर बुधवार को मनाया जाएगा।उर्स की चादर चादर स्टेशन चौराहा लक्की फोटो कॉपी से उठाई जाएगी जो कि उनके आस्ताने आलिया तिलक नगर पर पेश की जाएगी।जहां आस्ताने पर कव्वाली पेश की जाएगी। बाद कव्वाली खुसूसी मेहमानों सम्मान किया जाएगा।इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे लंगर का कार्यक्रम रखा गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनम यूसुफ कडपा नगर पालिका अध्यक्ष ,अनिल दसेड़ा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पवन सोनी पार्षद होंगे।

उर्स को सफल बनाने की अपील दरगाह खिदमतगार इशाक मोहम्मद,बाबू भाई नक्श बंदी चिश्ती ,जाकिर हुसैन नक्श बंदी कादरी ,जितेंद्र सोनी,शंकरलाल भोला पंडित,मदन हलवाई,असलम भाई,बिंदु भाई,हाफिज मोहमद,सलीम भाई,बादशाह,दिनेश अग्रवाल,रफीक भाई,शहीद हुसैन ,नासिर , मो अख्तर,इमरान हुसैन,शाह हुसैन,सीदु शेख,गुलाम खालिद, भूरा ,शाहिद,शेर मोहम्मद ,असलम ,रमेश बंडवा,राजेश शर्मा आदि ने की।