
जावरा (निप्र,)। ज्ञान पंचमी के पावन प्रंसग पर जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन ने जीवदया सोसायटी पर आज बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यो ने गौमाताओ को हरि घास व गुड़ का स्वामी वात्सल्य भोजन करा कर पुण्य लाभ लिया। मुख्य लाभार्थी पारसमल सौभाग्यमल औरा परिवार रहा।इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा ने कहा कि आज ज्ञान पंचमी है और मां सरस्वती की आराधना के साथ गौमाता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य लाभ नहीं है ।उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के सदस्य व मीडिया प्रभारी द्वय वरिष्ठ पत्रकार पारसमल छाजेड व अशोक चोपड़ा ने बताया कि नूतन वर्ष के प्रारम्भ में नवगठित जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन ने शपथ के बाद अपने सेवा कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता के स्वामी वात्सल्य से करा कर की।इस सेवा का लाभ उपस्थित ग्रुप के पदाधिकारी अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल, उपाध्यक्ष क्रमशः महावीर डांगी, पारसमल छाजेड, सुशील जैन, सचिव अशोक कुमार औरा, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीमाल, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा संचालक मण्डल के प्रमुख अशोक चोपड़ा, सुदेश खारीवाल, दिलीप पारख, वीरेंद्र विनाक्या, दिलीप चण्डालिया, पारसमल औरा, राजकुमार पीपाड़ा, रमेश चंद्र नादेचा, व सदस्य सुशील मेहता, श्रैणीक चोहान, राजेन्द्र कोचर, विनोद चपडोद,शान्तिलाल डांगी, प्रकाश कोठारी, विनोद श्री श्रीमाल, आदि ने लिया। लाभार्थी पारसमल ओरा का बहुमान ग्रुप की और से मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल, सचिव अशोक ओरा व सुदेश खारीवाल ने किया। आभार उपाध्यक्ष महावीर डांगी ने माना।