त्रिमूर्ति तिरुपति हनुमान मंदिर में भव्य महा आरती सम्पन्न, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा परिसर

जावरा (अभय सुराणा)। नगर के बोडिया कुआं स्थित प्रसिद्ध तिरुपति हनुमान मंदिर में मंगलवार को त्रिमूर्ति हनुमान की भव्य महा आरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन का लाभ कन्हैयालाल, संजयकुमार, संदीपकुमार, ईशान हरण (महाकाल ट्रेडर्स) परिवार द्वारा लिया गया। पूजन और आरती का विधि-विधान पंडित मनोहरलाल बैरागी के सान्निध्य में पूर्ण धार्मिक रीति से सम्पन्न हुआ।

हनुमानजी की आरती के पश्चात भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया। मंदिर परिसर ‘जय बजरंगबली’ के जयघोषों से गूंज उठा।इनकी रही उपस्थिति राजकुमार हरण, विजय ढढढा (गुड्डू), ऋषभ दख, भावेश हरण, अंकित हरण, राजेश लोढ़ा, सुनील नाहटा, विनोद पोरवाल, सुरेश पोरवाल, नागेश पोरवाल, बंटी चापडोद, नरेन्द्र पोरवाल (मामाजी), मनीष बरनिया, प्राजंल कांठेड़, संजीव ओरा, विजय राठौर, शेलु गोखरू, मयूर ओरा, कैलाश गोठड़ीवाल, मोहित धम्माणी, रानू पाण्डया सहित अनेक भक्तगण शामिल हुए। महा आरती के दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों एवं जयकारों के माध्यम से हनुमानजी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और मंगलमय बना रहा।

Play sound