भगवान श्री गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया

रतलाम। श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड पर आज बुधवार को मंदिर समिति की और से दोपहर 12 बजे भगवान श्री गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया जाकर महाआरती एवं महाप्रसादी (अन्नकूट) का आयोजन किया गया ।
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि अन्नकूट महाप्रसादी आरती के पश्चात दोपहर 12:30 पर चालु किया गया जो शाम की 05 बजे तक चलता रहा, इस अवसर पर हजारों भक्तों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता श्री अशोक जी यादव, जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा, पं अमित रावल, मुकेश व्यास, रत्ना पाल, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, संजय पेमाल, शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, विनोद गुर्जर, अंकुर देवड़ा, जितेन्द्र बामनिया, राजवीर सिंह, मनीष सोलंकी, कालु सोलंकी, हितेश नागल आदि ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया गया।

Play sound