दमामी समाज ने श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव

रतलाम । भगवान सांवलिया सेठ के भक्तों के लिए अन्नकूट महोत्सव का विशेष महत्व है। इस अवसर पर, सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण की। सांवलिया सेठ मंदिर समिति दमामी समाज रतलाम की ओर से चमारिया नाका स्थित समाज के मंदिर श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया । भगवान श्री सांवरिया सेठ की विशेष आरती के साथ 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। आरती पश्चात भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। अन्नकूट महोत्सव के तहत कार्यकर्ताओं ने मंदिर की सजावट कर श्री सांवरिया सेठ का आकर्षक श्रृंगार किया गया  था ।
इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ दमामी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण डांगी, रतलाम शहर अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष राजेश राणा,सचिव सांवलिया पंवार, कोषाध्यक्ष किशोर परिहार, महामंत्री लखन राणा,सह सचिव निलेश राणा, प्रचार मंत्री राहुल पंवार मस्ताना, दीपक परिहार, कैलाश परिहार, मोहनलाल सोनगरा, शुभम पंवार करण पंवार, मुकेश पंवार, आकाश भंवरिया, हर्षू भंवरिया, गौतम भंवरिया, धर्मेंद्र परिहार सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में आभार रतलाम शहर अध्यक्ष राजेंद्र चौहान द्वारा व्यक्त किया गया ।